मांझागढ़ (गोपालगंज)। बिहार सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्मी से राहत देने और पंखा चलाने के लिए छह माह पूर्व स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। लेकिन कई केंद्रों पर आज तक बिजली की सप्लाई ही शुरू नहीं हो सकी है।

मांझा प्रखंड के मांझा पूर्वी पंचायत के मांझा टोला लंगतु हाता आंगनबाड़ी केंद्र इसका उदाहरण है, जहां स्मार्ट मीटर तो विभाग द्वारा लगा दिया गया, लेकिन मीटर तक बिजली आपूर्ति ही नहीं की गई। ऐसे में बच्चों को गर्मी और उमस में ही स्कूल पूर्व शिक्षा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। नतीजतन सरकार की ओर से बच्चों के लिए की गई व्यवस्था का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *