spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की ली सलामी, फिटनेस व अनुशासन...

अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की ली सलामी, फिटनेस व अनुशासन पर दिया जोर

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविन्द कुमार वर्मा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर और आरटीसी मेस का जायजा लिया। उन्होंने यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य उपकरणों की स्थिति देखी और नियमित सफाई, देखरेख व कुशल संचालन के निर्देश दिए।

इसके अलावा, गार्द कमांडरों और विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने सभी अभिलेखों को व्यवस्थित व अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, फिटनेस और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts