रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए देवरिया जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी देवरिया के निर्देशानुसार चलाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II देवरिया के निर्देशन में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने 5 और 6 अगस्त 2025 को सलेमपुर और सदर क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाया।

इस दौरान सलेमपुर बाजार से मिल्क केक, छेना मिठाई, खोया, रसभरी और गुलाब जामुन के 5 नमूने,
लार रोड क्षेत्र से बर्फी, छेना मिठाई और पेड़ा के 3 नमूने,
और पाण्डेयचक बाजार (सदर क्षेत्र) से भी छेना मिठाई, बर्फी और पेड़ा के 3 नमूने संग्रहित किए गए।

कुल 11 नमूने जांच हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्योहारों पर केवल विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और यदि कोई संदेहजनक उत्पाद दिखे तो विभाग को तुरंत सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *