गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के भठवा सिपाया मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। तिवारी मटिहनिया गांव के समीप सड़क पर 2 से 3 फुट पानी जमा हो जाने से राहगीरों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

🚲 लोग व बच्चे रोज़ हो रहे घायल

साइकिल और मोटरसाइकिल सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। वहीं, कोचिंग और स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं।

🏗 धांधली का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क सिर्फ 3 माह पूर्व बनी थी, लेकिन पानी जमने से पूरी तरह ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और धांधली का आरोप लगाया है।

🚧 नाला न होने से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क के किनारे नाला बनाया गया होता तो पानी नहीं भरता और सड़क तालाब जैसी स्थिति में न बदलती।

✊ आंदोलन की चेतावनी

लोगों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *