गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित गौरी खुर्द शिव मंदिर के पास देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बाइक सवार बुजुर्ग रमाशंकर यादव (पुत्र मानकी यादव, निवासी गौरी बुजुर्ग) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रमाशंकर यादव खरोह, भटौली बुजुर्ग चौराहे से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के पास अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है।
