बरहज/करुअना। स्थानीय चौराहे पर उद्योग व्यापार मंडल इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा।

बैठक का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष संजय वर्मा और करुअना मंडल अध्यक्ष अभिषेक यादव ने किया। बैठक के दौरान कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

👉 मनोनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • उपाध्यक्ष: सतेंद्र तिवारी, विकास सिंह, धन्नू चौहान, धनंजय सिंह

  • मंत्री: रवि कुशवाहा, राकेश जायसवाल, इम्तियाज अहमद, डॉ. ए.के. पाठक

  • कोषाध्यक्ष: दिलीप चौहान

  • मीडिया प्रभारी: अमन यादव

  • विशेष मंत्री: श्रीप्रकाश शर्मा, राजेश गुप्त, जय सिंह

इस मौके पर शशिकांत चौहान, श्रीप्रकाश पाल, रामप्रकाश चौहान समेत कई व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *