रामलक्षन। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा (28 वर्ष) की शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र पुत्र स्व. दयानिधि शुक्रवार की शाम अपने मामा के गांव उसरी बुजुर्ग (थाना गौरीबाजार) गया था। वहीं अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी गौरीबाजार ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

गांव लौटने पर शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां शारदा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजनों ने इसकी सूचना रुद्रपुर पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *