राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश शासन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निर्देशानुसार जिला कारागार देवरिया में अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल तथा पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
बैठक में कारागार में निरुद्ध गरीब कैदियों की जमानत राशि एवं जुर्माना जमा कर उन्हें रिहा कराने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने जिला कारागार के चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और बंदियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार, डिप्टी जेलर व जेल वार्डन उपस्थित रहे।
