देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने शनिवार को आगामी त्योहारों बारावफात और गणेश चतुर्दशी को लेकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे। एसपी ने त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूसों और मूर्ति स्थापना स्थलों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी, पुलिस बल की ड्यूटी, और विसर्जन स्थलों के निरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक के अंत में एसपी ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *