न्यूज़ (संक्षिप्त बदलाव के साथ):
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 1 सितंबर को सुबह 5 से 8 बजे तक जनपद में “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना, छोटे विवादों का सामुदायिक समाधान करना और मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। चोरी की गाड़ियों की जांच, तीन सवारी, नाबालिग चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर, फब्तियां कसने वालों और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर भी नजर रखी गई।
जनपद के 29 स्थानों पर 548 व्यक्तियों और 330 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 2 नियमविरुद्ध वाहनों का चालान भी किया गया। आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से संतोष व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *