spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपलगंज: विद्यालय परिसर में छात्रा की बेरहमी से पिटाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर...

गोपलगंज: विद्यालय परिसर में छात्रा की बेरहमी से पिटाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आरोप

-

गोपलगंज: कुचायकोट प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मिठुआ में सोमवार को बड़ा विवाद सामने आया। कक्षा 8 की छात्रा मुस्कान कुमारी को उसी स्कूल परिसर में बेरहमी से पीटा गया।

जानकारी के मुताबिक, मुस्कान कुमारी मूल रूप से जादोपुर थाना क्षेत्र के भठवां गांव की रहने वाली है और फिलहाल अपनी नानी के साथ शीतल बरदाहा गांव में रहती है। पढ़ाई के दौरान कक्षा में उसका विवाद एक अन्य छात्रा से हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही उस छात्रा की मां, जो विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत है, मौके पर पहुंची और मुस्कान की पिटाई कर दी।

घटना के बाद घायल छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर में हुई इस घटना पर नाराजगी जताई और प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts