देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 05 सितंबर 2025 को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस टीम ने दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाया।
अभियान के तहत शहर क्षेत्र में बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वाले वाहनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 81 वाहनों का ई-चालान किया और 6 वाहनों को सीज किया।
इसके साथ ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए दोपहिया चालकों को ईंधन नहीं दिया गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस ने आमजन को समझाते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए और उन्हें सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जाए।
इस अभियान से तीन प्रमुख संदेश दिए गए:
-
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
-
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद करना।
-
नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश देना।

