08 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन सदर देवरिया परिसर में सघन चेकिंग और पैदल गश्त की गई।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी और क्षेत्राधिकारी श्रीमती विनी सिंह भी मौजूद रहीं। चेकिंग अभियान में रेलवे पुलिस बल, जीआरपी सदर देवरिया टीम, डॉग स्क्वाड, यातायात पुलिस बल और कोतवाली पुलिस बल ने भी भाग लिया।

चेकिंग का उद्देश्य

  • अराजक तत्वों की पहचान करना।

  • महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

  • फब्तियां कसने वालों पर रोक लगाना।

  • यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाना।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे परिसर में पुलिस की सक्रियता हर समय बनी रहनी चाहिए। साथ ही, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए और समय-समय पर चेकिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

देवरिया पुलिस ने आश्वासन दिया कि रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *