देवरिया। जनपद के खुखुंदू क्षेत्र के नरंगा गांव में छह दिन पहले फांसी लगाकर जान देने वाली 35 वर्षीय महिला के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला की बड़ी बेटी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने उसकी मां के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बेटी का आरोप है कि आरोपी की प्रताड़ना और जबरन दबाव के कारण ही उसकी मां ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस जांच में भी आरोप सही पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले आरोपी महिला के घर पर ही रुका था और बच्चियों के विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी थीं।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने जानकारी दी कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
