भटनी। स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने उन्हें नूरीगंज बाजार स्थित एक निजी विद्यालय प्रबंधक से मान्यता दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव ने बुधवार को प्रदीप मिश्र को निलंबित कर दिया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे गोरखपुर जेल भेज दिया गया।

इस प्रकरण ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। दिनभर क्षेत्र में शिक्षकों और आम लोगों के बीच इस मामले की चर्चा बनी रही।

बीईओ भटनी रामप्यारे राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को आरोपी के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट बीएसए देवरिया को भेज दी और विभागीय जांच की संस्तुति भी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *