गोपालगंज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रविवार को शहर का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शहर स्थित बिस्कोमान भवन मैदान में लैंड करेगा। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचना शुरू कर दिया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। साथ ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *