मेडिकल कॉलेज देवरिया ने मरीजों को गोद लिया, रेडियो रंग 89.6 की हेमा और आरुषि भी रहीं शामिल महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत दर्जनों टीवी मरीजों को गोद लिया गया। यह सराहनीय कार्य मेडिकल कॉलेज देवरिया के टीबी एवं स्वांस रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

टीबी मरीजों को गोद लेने की इस पहल का उद्देश्य मरीजों को नियमित इलाज, पोषण, परामर्श एवं मानसिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें।

डॉ. अनुराग शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि –
“टीबी उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। मरीजों को केवल दवा ही नहीं, बल्कि मानसिक सहयोग और पोषण भी आवश्यक है।”

डा० अखिलेश सिंह ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को केवल दवा से ही नहीं बल्कि मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं पोषण संबंधी सहयोग देकर ही समाप्त किया जा सकता है। मरीजों को गोद लेने का उद्देश्य यह है कि उन्हें समय-समय पर संपूर्ण चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक पोषण सामग्री एवं नैतिक समर्थन मिलता रहे।

इस मौके पर महाविद्यालय परिवार ने भी संकल्प लिया कि टीबी मुक्त भारत के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और अधिक से अधिक मरीजों को गोद लेने के लिए समाज को प्रेरित करेंगे।

इस दौरान डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. सुमित चौधरी, डॉ. प्रतिभा, मान्धाता सिंह, रविकान्त लालू सहित कई लोग उपस्थित रहे। रेडियो रंग 89.6 एफएम से हेमा और आरुषि ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

गोद लिए गए मरीजों में उषा देवी, साहिल गुप्ता, शंभुनाथ यादव, रियासुद्दीन अली, ऋतुराज गौतम, पूनम गोंड, स्वेता सिंह, प्रमिला देवी, मनीष राजभर और अंचल मड्डेसिया शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *