देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में आज (24 सितम्बर 2025) जिलेभर में सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों ने टीम बनाकर विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, ए.टी.एम. और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग की।
थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में उ0नि0 नीरज कुमार यादव पुलिस बल के साथ चेकिंग में शामिल हुए। इस दौरान बैंक व ए.टी.एम. पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और आसपास की गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा का अहसास बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *