देवरिया। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत 22 सितम्बर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
गोष्ठी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदया ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत प्रत्येक थाने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र, स्कूली छात्राओं से संवाद, महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया जाए, ताकि अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।
