वाद सूत्र, देवरिया:
पुलिस अधीक्षक संजय सुमन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में तरकुलवा थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 30 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. राहुल पासवान, पुत्र नगीना पासवान, निवासी पासी टोला, रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया।

  2. प्रदुम्न यादव, पुत्र चन्द्रिका यादव, निवासी रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया।

दोनों को 26.09.2025 को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा गया। इनके पास से एक जरिकेन में 30 लीटर डीजल बरामद हुआ।

अभियुक्तों ने कबूला जुर्म

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वे अपने तीसरे साथी बाबूलाल पासवान (निवासी रामनगर कर्जहा, जनपद गोरखपुर) के साथ मिलकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

यह मामला 25.09.2025 को तब दर्ज हुआ जब वादी दीपक गुप्ता, पुत्र जवाहर लाल गुप्ता, निवासी बंजरिया (थाना तरकुलवा) ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी ट्रेलर (UP 52 B 1480) से राहुल पासवान और एक अज्ञात युवक ने डीजल चोरी किया।

जांच के दौरान प्रदुम्न यादव और बाबूलाल पासवान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने राहुल और प्रदुम्न को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाबूलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

बरामदगी का विवरण

👉 01 जरिकेन में 30 लीटर डीजल

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 शुभम कुमार सिंह, थाना तरकुलवा

  2. उ0नि0 अजहर अब्बास जैदी, थाना तरकुलवा

  3. हे0का0 अनिल रैना, थाना तरकुलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *