देवरिया, 09 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ संचालित किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाना और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा। इस दौरान सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से बातचीत की, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया और मित्र पुलिसिंग की भावना को प्रोत्साहित किया।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान कुल 27 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 495 व्यक्तियों और 311 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 वाहनों का चालान भी किया गया।

इस अभियान में पुलिस ने विशेष रूप से मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी, नाबालिग चालकों, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों पर निगरानी रखी।
जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियानों के माध्यम से शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *