महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को व्यापक मधुमेह सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि मधुमेह से बचाव के लिए समय पर जांच और जीवनशैली में सुधार बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और वजन संतुलन से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. अग्रवाल, डॉ. नरसिंह वर्मा, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. भारत उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।