देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधार के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बसों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर भी एम.वी. एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
न्यू कॉलोनी क्षेत्र में डॉ. गुलाम रसूल और आस्था हॉस्पिटल के सामने खड़े वाहनों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में ट्रैफिक अनुशासन बनाए रखा जा सके।
