देवरिया : रुद्रपुर क्षेत्र के एकला मिश्रौलिया गांव स्थित सुहरहा टोला में बारात के दौरान गाने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद एक युवक पर हमला कर दिया गया। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित के जीजा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सूचना के अनुसार, बौरडीह गांव निवासी शिव प्रकाश ने बताया कि गोरखपुर जिले के वोहाबार से बारात सुहरहा गांव पहुंची थी। बारात में उनका साला कार्तिक, निवासी बड़हलगंज, गोरखपुर भी शामिल था। आरोप है कि डीजे पर एक जाति विशेष का गाना बजाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और तीन लोगों ने कार्तिक के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अजय वनवासी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
