गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रवि कुमार को 10 कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर कुर्म टोला में की गई।
उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी की, जहां रवि कुमार अवैध शराब की खेप के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। टीम ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध शराब आपूर्ति से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी छानबीन शुरू कर दी गई है।
