थाना रुद्रपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Sanjiv Suman के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) Anand Kumar Pandey के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर Hariram Yadav के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 479/2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त चन्द्रमोहन मिश्रा उर्फ चन्दू पुत्र जगदीश नारायण मिश्रा, निवासी ग्राम गोनाह सूरतपुरा, को 26 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर साधू बाबा कुटिया मंदिर से पहले पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल सिलबट्टा (लोढ़ा) भी बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को ग्राम गोनाह सूरतपुरा निवासी मनीष तिवारी पुत्र स्व. भरत तिवारी पर आपसी विवाद के दौरान सिलबट्टे से सिर पर वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल मनीष तिवारी का इलाज सदर अस्पताल देवरिया में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस को बढ़ाकर धारा 103(1) बीएनएस कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर वार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल राजेश यादव एवं कांस्टेबल अनिल सिंह यादव शामिल रहे। यह जानकारी Deoria Police के सोशल मीडिया सेल द्वारा दी गई है।