भाटपाररानी (देवरिया):
जनपद Deoria के भाटपाररानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटपाररानी–फुलवरिया मार्ग पर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी नगर में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत गौरव उर्फ कान्हा सिंह (35 वर्ष), पुत्र अरविंद सिंह, अपनी पत्नी विभा सिंह (32 वर्ष) और बेटे के साथ कार से भाटपाररानी आ रहे थे। सेंट जेवियर्स स्कूल के समीप उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में गौरव सिंह, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
क्षेत्राधिकारी Anshuman Srivastava ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

