जनपद देवरिया में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 134 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर दो वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।