गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के इंद्ररवा साकिर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गुरुवार को विवादित जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रिंस कुमार का अपने पड़ोसियों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान पड़ोस के लोगों ने हमला कर प्रिंस कुमार और गोविंद कुशवाहा को जख्मी कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।