देवरिया। जनपद में अपराध, अपराधियों एवं शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

थाना बनकटा पुलिस ने 08 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर इंगुरी सराय नरहिया मोड़ के पोखरे के पास से दो वाहनों—ब्रेजा (UP 52 CD 6269) और वैगनआर (UP 53 DX 2103)—को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल लगभग 716 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस एवं रॉयल ग्रीन ब्रांड की कुल 32 पेटियां शामिल हैं, जिनमें 750 एमएल की 279 बोतलें, 375 एमएल की 572 बोतलें तथा 180 एमएल की 85 बोतलें पाई गईं। कुल मात्रा 715.53 लीटर आंकी गई।

पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त विशाल प्रताप सिंह पुत्र बृजेश नारायण सिंह, निवासी किशोरी छापर, थाना बनकटा, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना बनकटा पर मु.अ.सं. 06/2026 धारा 341(2), 61(2)A बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।