विभागीय निर्देशानुसार गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड अंतर्गत संचालित 250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ गर्भवती एवं प्रसूति माताओं को टीएचआर राशन उपलब्ध कराया गया।

बताया गया कि विभाग की ओर से यह निर्देश जारी किया गया था कि मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी 2026 को टीएचआर राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में गुरुवार को मांझा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने निर्धारित लाभार्थियों को राशन का वितरण किया।

टीएचआर राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। सेविकाओं ने बताया कि टीएचआर राशन का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा गर्भवती और धात्री माताओं को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराना है।

राशन वितरण को लेकर लाभार्थियों में संतोष देखा गया। स्थानीय स्तर पर यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।