spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसेहत सही, लाभ कई अभियान के तहत बरवा गोरस्थान गांव में टीबी...

सेहत सही, लाभ कई अभियान के तहत बरवा गोरस्थान गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम

-

सेहत सही, लाभ कई अभियान के तहत बरवा गोरस्थान गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम
23/01/2026, देवरिया।
रेडियो रंग 89.6 एफएम और स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “सेहत सही, लाभ कई” अभियान के अंतर्गत देवरिया जिले के कुसुम्हा बेलवा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम सिंह के सहयोग से आयुष्मान जन आरोग्य योजना एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडियो रंग की टीम से कम्युनिटी रिपोर्टर एम.के. तिवारी, हेमा और सुशील कुमार ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रमुख लक्षण, समय पर जांच की आवश्यकता, सही एवं नियमित उपचार तथा बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है और समय पर पहचान एवं नियमित दवा सेवन से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।

कार्यक्रम में एक ऐसे टीबी मरीज से भी मुलाकात की गई, जो पिछले एक वर्ष से टीबी रोग से पीड़ित है। बताया गया कि उसका उपचार लगातार चल रहा है और अब उसकी सेहत में पहले से काफी सुधार हुआ है। यह उदाहरण अन्य टीबी मरीजों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

इसके साथ ही सरकार द्वारा टीबी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क जांच, उपचार एवं पोषण सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार इलाज पूरा करें, ताकि बीमारी से पूरी तरह मुक्ति मिल सके।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts