गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव स्थित शिव मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पीतल से बनी माता पार्वती की मूर्ति चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थावे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
