देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के मामले में अभियुक्त नितेश पासवान (थानाक्षेत्र बनकटा) को मुखबिर की सूचना पर इंगुरी सराय ढाला के पास से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त पर आरोप है कि उसने पीड़िता का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया था। इस संबंध में थाना बनकटा में मु.अ.सं. 25/2026 धारा 351(3), 64 बीएनएस व 67A आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है।

