गोपालगंज। माझागढ़ प्रखंड अंतर्गत संचालित लगभग 250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभागीय निर्देशानुसार टीएचआर (टेक होम राशन) सूखा राशन का वितरण किया गया।
आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं के अभिभावकों को निर्धारित मात्रा में टीएचआर सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। वितरण कार्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर तय मापदंडों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान सेविकाओं ने लाभार्थियों को पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े रहने की अपील की। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए।
स्थानीय स्तर पर लाभार्थियों ने समय पर राशन मिलने पर संतोष व्यक्त किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण के दौरान आवश्यक अभिलेखों का संधारण भी किया गया।
