भोरे (गोपालगंज)। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार बोतल शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव निवासी अर्जुन साह और हरिकेश कुमार के रूप में की गई है।

उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।