देवरिया जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भाटपाररानी थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपराध एवं गोवंश तस्करी की रोकथाम को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशुनपुर रेलवे अंडरपास के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन संख्या UP52F5486 से 3 गोवंशीय पशु (1 गाय व 2 बछड़े) बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय यादव निवासी फरछुआ थाना मैरवा जनपद सिवान (बिहार) और मदन अंसारी निवासी पुरैना थाना खामपार जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना भाटपाररानी में मु.अ.सं. 36/2026 के तहत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, उपनिरीक्षक रामअवध राम, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।