देवरिया शहर के कसया ढाला स्थित बरनवाल सेवा सदन में रविवार को बरनवाल सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह की शुरुआत बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराज अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अभय नंदन बरनवाल, मंत्री आशीष जी, अटल जी, नरेंद्र जी, राकेश जी तथा महिला समिति की अध्यक्ष अनामिका बरनवाल और युवा मंच के अध्यक्ष अमित सहित अन्य पदाधिकारियों ने महाराज के चरणों में नमन किया।

इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। ग्रुप डांस में तान्या, वाणी और नैन्सी की प्रस्तुति को खूब सराहा गया, जबकि नन्ही वंशिका ने हास्य गीत प्रस्तुत कर समारोह में हंसी-ठिठोली का माहौल बना दिया। वहीं वाणी के सुंदर एकल नृत्य की भी सभी ने जमकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों अरुण बरनवाल, अभय नंदन बरनवाल और आशीष बरनवाल को हरी सब्जियों और सलाद की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कर रहे अटल बरनवाल को फूलगोभी का बुके देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे समारोह का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

इस अवसर पर बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष अनामिका बरनवाल, मंत्री प्रीति, कोषाध्यक्ष अमृता बरनवाल, सुप्रिया, शिखा, प्रतिभा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।