देवरिया।
न्यू कॉलोनी स्थित शिवांश हॉस्पिटल में मंगलवार को 4 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बच्चे को मामूली तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई है। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अस्पताल मानक विहीन तरीके से चल रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी यहां कई मौतें हो चुकी हैं और दो-तीन बार बोर्ड का नाम बदलकर अब इसे “शिवांश हॉस्पिटल” कर दिया गया है।
लोगों ने सीएमओ से इस अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
