देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना हुई। राधेश्याम चौरसिया की पत्नी नंदिनी देवी को उस समय सांप ने काट लिया जब वह रात का खाना बनाने के बाद सोने जा रही थीं।

सांप के काटने के बाद नंदिनी देवी ने परिजनों को इसकी सूचना दी और कुछ ही देर बाद अचेत हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान नंदिनी देवी ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने भटनी से एक सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया। सपेरे ने सांप को डब्बे में बंद कर लिया। इस अचानक हुई घटना से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *