spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियानोनापार गांव में अरहर के खेत में आग, किसान का लाखों का...

नोनापार गांव में अरहर के खेत में आग, किसान का लाखों का नुकसान, एक घायल

-

देवरिया: नोनापार गांव में अरहर के खेत में आग लगने से किसान बजरंग बली तिवारी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने से लगभग सौ बोझा अरहर जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान अवधेश तिवारी आंशिक रूप से झुलस गए।

पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि किसी ने जानबूझकर खेत में आग लगाई। किसान ने पुलिस को बताया कि उसने लगभग एक बीघा जमीन में अरहर की बुवाई की थी, और फसल पकने के बाद उसे काटकर खेत में बोझा बना दिया था। सोमवार को जब वह खेत में पहुंचे तो वहां आग की लपटें देखीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी अरहर की फसल जल चुकी थी।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts