spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeबेतियालक्ष्मी नारायण महायज्ञ में डॉ. बिपिन पांडे ने किया मंच का शुभारंभ

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में डॉ. बिपिन पांडे ने किया मंच का शुभारंभ

-

नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में समाजसेवी डॉक्टर बिपिन बिहारी पांडे ने रामलीला मंच का फीता काटकर शुभारंभ किया। मंच के शुभारंभ के बाद डॉक्टर पांडे ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से क्षेत्र का कल्याण होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
डॉ. पांडे के संबोधन के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया।
महायज्ञ के आयोजन के तहत मेले में ब्रेक डांस, मौत का कुआं, बड़े झूले और विभिन्न प्रकार की दुकानों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे मेला स्थल पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
इस मौके पर संतोष दुबे, अनूपरंजन मिश्रा, जय राम कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के सफल समापन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts