spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजथावे में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गर्ग ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बोले...

थावे में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गर्ग ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बोले – “हम वादा नहीं, पक्का इरादा लेकर आए हैं”

-

गोपालगंज – विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में सभी दलों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गर्ग ने थावे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

ओमप्रकाश गर्ग ने कहा कि वे केवल वादे नहीं, बल्कि “पक्का वादा, पक्का इरादा” लेकर विकास के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है और थावे की जनता परिवर्तन के मूड में है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में गर्ग ने कहा कि जिले के मतदाता महागठबंधन के पक्ष में एकजुट हैं। उन्होंने कहा, “एनडीए के लिए सबसे बड़ी चुनौती ओमप्रकाश गर्ग हैं, क्योंकि जनता का जनाधार हमारे साथ है। 14 तारीख को साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे चुना है।”

अपनी चुनावी सभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वे गोपालगंज के संपूर्ण विकास के लिए ठोस योजना लेकर आए हैं और वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts