spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: लार पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया: लार पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

-

देवरिया। थाना लार पुलिस ने हत्या की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

बीएनएस की विवेचना के दौरान अभियुक्त अखिलेश यादव उर्फ मिंकल और परमेश्वर उरांव के नाम प्रकाश में आए थे। मुखबिर की सूचना पर आज 09 दिसंबर 2025 को दोनों को ग्राम घारी स्थित अमित ईंट भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई 2024 को राहुल नामक युवक का शव ग्राम बरडीहा दलपत स्थित रघुबीर बाबा स्थान के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

लार पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts