spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: सघन मत्स्य पालन योजना के तहत एयरेशन सिस्टम हेतु ऑनलाइन आवेदन...

देवरिया: सघन मत्स्य पालन योजना के तहत एयरेशन सिस्टम हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

-

मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के अंतर्गत पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, देवरिया विजय कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक आवेदक विभागीय वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों के लिए संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्रति यूनिट इकाई लागत 50,000 रुपये निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला लाभार्थियों को 50 प्रतिशत अनुदान, जबकि अनुसूचित जाति की महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।

इस योजना से महिला मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने में सहायता मिलेगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts