spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाबीटेक छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- "पढ़ाई का बोझ...

बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- “पढ़ाई का बोझ नहीं सह पाया”

-

चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में बीटेक के छात्र का पंखे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका शव मिला। छात्र की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला। उस पर लिखा था कि पिताजी आप मेरे पढ़ाई पर बहुत रुपये खर्च कर चुके हैं.. मैं उस पर खरा नहीं उतर पाया.. अब मैं जा रहा हूं।जानकारी के अनुसार, हरखौली गांव निवासी 23 वर्षीय आकाश यादव लखनऊ से बीटेक कर रहा था। बुधवार को वह लखनऊ से गांव आया था।
परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे वह कमरे में पढ़ रहा था। परिवार के लोग बगल के पुराने मकान पर थे। काफी देर बाद घर वाले आए और आकाश को बुलाने लगे।

आवाज न आने पर शंका हुआ और सभी लोग घर के अंदर गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखे आकाश फंदे से लटक रहा है।
शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच कर शव को उतरवाया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला।

आकाश के पिता सुरेंद्र यादव महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विकास साॅफ्टवेयर इंजीनियर है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts