spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में शराब की तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर पर सेलो टेप...

गोपालगंज में शराब की तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर पर सेलो टेप से छुपाई गई 25 लीटर शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

-

गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई है। नगर थाना पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अपने शरीर पर सेलो टेप की मदद से शराब छुपाकर ला रहे थे।
नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ट्रेन से शराब की खेप लेकर शहर में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम स्टेशन पहुंची और तीन संदिग्ध युवकों को भागते हुए पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके शरीर से 25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान पुरानी चौक नोनिया टोली निवासी परितोष कुमार, राजू कुमार सोनी और जय प्रकाश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ये तीनों युवक नियमित रूप से उत्तर प्रदेश से शराब लाकर गोपालगंज में बेचने का काम करते थे। फिलहाल तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Previous article
Next article
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव में बच्चों के विवाद को लेकर रविवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर पिता पुत्र को जख्मी कर दिया। जख्मी पिता-पुत्र को उचकागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी रामाधार महतो ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों से झगड़ा हो गया। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने ईंट से हमला कर मेरा व मेरे पुत्र राहुल कुमार का सिर फोड़ दिए। वहीं घटना के बाद पुलिस जख्मी पिता पुत्र का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts