spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजशादी में जा रहे युवक की बोलेरो से टक्कर, मौके पर मौत

शादी में जा रहे युवक की बोलेरो से टक्कर, मौके पर मौत

-

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सासामुसा बाजार के पास हुई। मृतक की पहचान चौराव गांव निवासी राजेश साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश साह अपने किसी परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। सासामुसा बाजार के समीप पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बावजूद उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो उठे। उधर कुचायकोट पुलिस ने बोलेरो वाहन की खोज शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts