उप निदेशक कृषि Subhash Maurya ने जनपद के कृषकों को अवगत कराया है कि जिन किसानों द्वारा कृषि यंत्र क्रय कर विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड किया गया है, वे अपने संबंधित डीलर से संपर्क कर यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर क्रय किए गए कृषि यंत्र का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।
उन्होंने बताया कि यदि पोर्टल पर यंत्र का विवरण फीड नहीं किया गया तो सत्यापन की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। साथ ही जनपद के समस्त कृषि यंत्र विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि चयनित कृषकों को यंत्र उपलब्ध कराने के पश्चात उसका विवरण यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर तत्काल फीड करें, जिससे कृषकों को योजना का लाभ समय से मिल सके।

