spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंज13 को देवरिया आएंगी महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, करेंगी जनसुनवाई

13 को देवरिया आएंगी महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, करेंगी जनसुनवाई

-

देवरिया  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी 13 नवंबर को जनपद देवरिया का दौरा करेंगी। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, वह प्रातः 11 बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद, वह महिला जनसुनवाई करेंगी, जिसमें पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगी। इस सुनवाई का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है।

इसके अतिरिक्त, उपाध्यक्ष महोदया महिला बंदीगृह, वन स्टॉप सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित महिलाएं जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts